भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल में बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक बहुत बड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलने और घटना की बारीकी से जांच करने के लिए सीबीआई की विशेष टीम आज भोपाल पहुंच चुकी है, जो आज से ही इस पूरे मामले की कमान संभालकर अपनी जांच शुरू कर देगी। गौरतलब है कि सीबीआई ने भोपाल पुलिस से इस पूरे केस की डायरी और अब तक की तफ्तीश को पूरी तरह अपने हाथों में ले लिया है यानी केस टेक ओवर कर लिया है।


दूसरी तरफ, सीबीआई की समानांतर चल रही कार्रवाई के बीच इस मामले को लेकर गठित की गई एसआईटी (SIT) की टीम आरोपी समर्थ को लेकर सीधे उस घटनास्थल पर पहुंची है, जहाँ ट्विशा की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हुई थी। एसआईटी की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी समर्थ की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम का 'सीन रिक्रिएशन' (घटना का नाट्य रूपांतरण) कर रही है, ताकि मौत के समय की वास्तविक कड़ियों और आरोपी के बयानों का मिलान किया जा सके। आपको बता दें कि आरोपी समर्थ इस समय पुलिस की 7 दिनों की रिमांड पर है, जिससे लगातार कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।