Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ातीन तलाक की धमकी और दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी पहुंची पुलिस के साथ, निकाह रुका

तीन तलाक की धमकी और दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी पहुंची पुलिस के साथ, निकाह रुका

Post Media
News Logo
Peptech Time
13 फ़रवरी 2026, 10:10 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। देशभर में तीन तलाक को लेकर कानून सख्त होने के बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने की धमकी, दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे बार-बार तीन तलाक देने की धमकी दी जाती थी। महिला के अनुसार विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन है और गुजारा भत्ता भी तय किया जा चुका है, इसके बावजूद पति द्वारा दूसरा निकाह करने की तैयारी की जा रही थी। जानकारी मिलने पर महिला देहात थाना पुलिस के साथ अमन कॉलोनी स्थित घर पहुंची, जहां निकाह की रस्म चल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निकाह की प्रक्रिया रुकवा दी।


गौरतलब है कि भारत में तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून के बाद एक साथ तीन तलाक देना दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद अलग-अलग राज्यों से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे कानून के पालन और जागरूकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)