भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल के BHEL क्षेत्र में एक थार कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी और आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।




