डबरा में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौत, 5 घायल

Peptech Time
10 फ़रवरी 2026, 08:06 am IST
Peptech Time10 फ़रवरी 2026, 08:06 am IST
Advertisement
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 70 वर्षीय रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्टेडियम ग्राउंड में कलश वितरण के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था फैल गई। आरोप है कि पुलिस द्वारा एक गेट अचानक बंद कर देने से महिलाएं दब गईं। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की बहू रीना साहू ने कहा कि अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन और इलाज नहीं मिला, जिससे रति साहू की मौत हो गई।
