छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक तापमान और लू के प्रभाव से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही लगेंगी। आदेश का उद्देश्य छात्रों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाना है।प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी और जरूरी सावधानियों के साथ स्कूल भेजें। गौरतलब है कि इन दिनों जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भीषण गर्मी का कहर: छिंदवाड़ा में बदला स्कूलों का समय, प्रशासन का बड़ा फैसला

Saurabh Shukla
29 मई 2026, 07:30 am IST
Saurabh Shukla29 मई 2026, 07:30 am IST
