Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवासनेमावर पूरी तरह CCTV निगरानी में, एसपी व विधायक ने किया लोकार्पण

नेमावर पूरी तरह CCTV निगरानी में, एसपी व विधायक ने किया लोकार्पण

Post Media
News Logo
Peptech Time
12 फ़रवरी 2026, 07:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास,हेमंत गुर्जर देवास जिले की धार्मिक नगरी नेमावर अब पूरी तरह CCTV निगरानी से लैस हो गई है। जनसहयोग और थाना प्रभारी प्रदीप राय की पहल पर नगर में 55 से अधिक हाई-रेजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। नर्मदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत एवं खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने फीता काटकर आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर 32 से अधिक कैमरों की लाइव फुटेज प्रदर्शित की गई, जिससे नागरिकों को रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जानकारी दी गई। अधिकारियों के अनुसार कैमरों का नेटवर्क नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों को कवर करेगा। विशेष रूप से नर्मदा घाट एवं नदी तट पर 12 कैमरे लगाए गए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।


पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि पिछले सवा वर्ष से जिला स्तर पर CCTV नेटवर्क को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है और वर्तमान में जिले के 28 गांव पूर्णतः CCTV निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और पुलिस की साझेदारी से तैयार यह सुरक्षा तंत्र अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर पुलिस बल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नेमावर की सुरक्षा और धार्मिक गरिमा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)