इजराइल-ईरान तनाव के बीच एमपी सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

Advertisement
इजराइल–ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेशवासियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
सरकार ने बताया कि खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को किसी भी आपात स्थिति में यहां से सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम के माध्यम से आवश्यकतानुसार भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर मदद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश शासन ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर इन संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
24x7 कंट्रोल रूम से इन माध्यमों से करें संपर्क:
दूरभाष: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
