मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। मंदसौर में व्यापारी और आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी से जुड़े विवाद के बाद कल नगर बंद के आह्वान के बीच आज बाजार सामान्य रूप से खुले हैं। सभा चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रिंस सूर्यवंशी की जल्द गिरफ्तारी और जिलाबदर की कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनी थीं। पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन फिलहाल समाप्त कर दिया गया था। आज नगर में बाजार सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं और फिलहाल किसी तरह की अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं है। मामले में आगे पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन के निर्णय पर सभी की नजर बनी हुई है।
मध्य प्रदेश मंदसौरमंदसौर में फिलहाल सामान्य हुए बाजार, प्रिंस सूर्यवंशी विवाद में गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन के बाद नगर खुला
मंदसौर में फिलहाल सामान्य हुए बाजार, प्रिंस सूर्यवंशी विवाद में गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन के बाद नगर खुला

Saurabh Shukla
8 अगस्त 2026, 06:18 am IST
Saurabh Shukla8 अगस्त 2026, 06:18 am IST



