सतना। सतना शहरवासियों के लिए मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली है। पेप्टेक ग्रुप की पॉश टाउनशिप 'श्री साई लोटस सिटी' (सोहावल) स्थित पेप्टेक स्क्वायर मॉल में JP DD Cinemas के थ्री-स्क्रीन (Three-Screen) थिएटर की शुरुआत हो गई है। आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम अनुभव के साथ शुरू हुए इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन शुक्रवार, 14 अगस्त को किया गया।
350 लक्जरी सीट्स और 3 ऑडी
थिएटर में कुल तीन ऑडिटोरियम तैयार किए गए हैं, जिनमें दर्शकों के आराम को ध्यान में रखते हुए लगभग 350 लक्जरी सीट्स लगाई गई हैं। थिएटर का सबसे बड़ा आकर्षण इसका रिक्लाइनर ऑडिटोरियम है। दर्शकों को अल्ट्रा-कंफर्ट और प्रीमियम सिनेमाई अनुभव देने के लिए यहाँ खास रिक्लाइनर सीट्स उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन के पहले ही दिन से फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। पहले दिन ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा’ जैसी फिल्मों के शो चलाए गए, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
उद्घाटन पर प्रमुख हस्तियों का वक्तव्य:
पवन अग्रवाल (फाउंडर, DD Cinemas)
उद्घाटन के मौके पर सतना पहुंचे पवन अग्रवाल ने कहा कि JP DD Cinemas का मुख्य उद्देश्य सतना और आसपास के क्षेत्रों के दर्शकों को बड़े शहरों की तर्ज पर आधुनिक सिनेमाई माहौल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
नीरज चौरसिया (एमडी, पेप्टेक ग्रुप)
पेप्टेक ग्रुप के एमडी नीरज चौरसिया ने इस शुरुआत को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इस नए मल्टीप्लेक्स के खुलने से लोगों को अपने ही शहर में प्रीमियम सिनेमा एक्सपीरियंस मिल सकेगा। आधुनिक सीटिंग व्यवस्था, रिक्लाइनर ऑडिटोरियम और बेहतरीन स्क्रीनिंग सुविधाओं के साथ शुरू हुआ यह थ्री-स्क्रीन थिएटर अब सतना और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए मनोरंजन का नया केंद्र बन गया है।




