रांची, 2 अप्रैल । सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न 45 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जेपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
जेपीएससी ने जिन 45 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डिप्टी कलेक्ट (कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग) के 36, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (पशुपालन, दुग्ध एवं सहकारिता विभाग) सहकारिता प्रभाग के 2 और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटा) विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 7 पद शामिल हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु वर्ग अनुसार 37 से 40 साल के भी निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रिलिमिनरी परीक्षा, मेंस लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 9,300 से 34,800 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 50 से 100 रुपए के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवार को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जेपीएससी की आधिकारिक एनएपीएस पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

