बागेश्वर धाम कन्या विवाह महोत्सव में एक दूसरे के हुए 305 जोड़े, फेरों के बाद होगी बेटियों की विदाई

Advertisement
छतरपुर (रोहित पाठक)। बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। लगातार सातवें वर्ष आयोजित हो रहे इस विशाल सामूहिक विवाह समारोह में आज 305 कन्याओं का कन्यादान किया जा रहा है। इस महोत्सव की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित कुल 9 देशों के राजदूत और राजनयिक विशेष रूप से सम्मिलित हुए हैं।
मंच पर पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के साथ-साथ सनातनी लोकेश मुनी जी, दीदी मां ऋतंभरा जी, दाती जी महाराज, चिदानंद मुनी जी, संजय कृष्ण सलिल, मृदुलकांत जी महाराज, नेपाल से आए स्वामी अरुण आनंद जी महाराज, हनुमानगढ़ी के राजूदास महाराज जैसे संतों की उपस्थिति ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया है।
इस मौके पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने एक ऐसी घोषणा की, जिससे पूरे पंडाल में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि "इस बार मैं इन बेटियों की शादी के लिए आया हूँ, लेकिन अब मैं 29 जून से 13 जनवरी तक कठिन एकांतवास में जा रहा हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगले साल जब मैं यहाँ लौटकर आऊंगा, तो वह अवसर धीरेंद्र शास्त्री की अपनी शादी का होगा।"
धाम में अंतरराष्ट्रीय सद्भाव की तस्वीर भी दिखी, जहाँ एक नेपाली जोड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस विवाह को भारत और नेपाल की साझी विरासत का प्रतीक बनाते हुए दोनों देशों के पुजारियों ने मिलकर संपन्न कराया। नेपाल से आए 50 बारातियों की मौजूदगी में दोनों देशों के रीति-रिवाजों से हुई इस शादी ने 'बेटी-रोटी' के सदियों पुराने रिश्तों को और भी मजबूती प्रदान की है।
Live
समारोह के दौरान बेहद भावुक कर देने वाले पल तब आए, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी स्वयं दूल्हा-दुल्हन से मिलने पहुंचे। अपने 'सरकार' को सामने देख कई जोड़े भावुक होकर रो पड़े और उनके चरणों में गिरकर आशीर्वाद लेने लगे। धीरेंद्र शास्त्री जी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया और सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन को 30-30 की संख्या में समूहों में मंच पर बुलाया जा रहा है, ताकि हर जोड़े को उचित सम्मान और समय मिल सके।
इस आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को भी जोड़ दिया है, जहाँ नेपाल से आया एक जोड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस जोड़े की शादी भारतीय और नेपाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न कराई जा रही है, जिसमें दोनों देशों के पुजारी मौजूद हैं। नेपाल से आए 50 बारातियों की मौजूदगी और दोनों संस्कृतियों के मिलन ने इस विवाह महोत्सव को और भी खास बना दिया है। नवनीत राणा जैसी हस्तियों और विश्व भर के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बागेश्वर धाम की यह सेवा परंपरा आज वैश्विक पटल पर अपनी चमक बिखेर रही है।


देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें...


विदेशी मेहमानों के साथ नाचते हुए बागेश्वर महाराज

बेटियों को 30 हजार रुपए की एफडी देते हुए बागेश्वर महाराज

मंच से भजन गाते हुए बागेश्वर महाराज, इंद्रेश जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी
15 फ़रवरी 2026 को 12:06 pm बजे
सूरीनाम की राजदूत ने जब हिंदी में बोला तो कन्या विवाहोत्सव में सब चौक
सूरीनाम की राजदूत ने जब हिंदी में बोला तो कन्या विवाहोत्सव में सब चौक
15 फ़रवरी 2026 को 11:26 am बजे
कन्या विवाह महोत्सव में संजय सलिल जी महाराज क्या बोले
कन्या विवाह महोत्सव में संजय सलिल जी महाराज क्या बोले
15 फ़रवरी 2026 को 11:25 am बजे
300 बेटियों के विवाहोत्सव में पहुंचे इन्द्रेश महाराज क्या बोले?
300 बेटियों के विवाहोत्सव में पहुंचे इन्द्रेश महाराज क्या बोले?
15 फ़रवरी 2026 को 11:24 am बजे
जैन मुनी आचार्य लोकेशजी ने कन्या विवाह महोत्सव में दिया यह संदेश
जैन मुनी आचार्य लोकेशजी ने कन्या विवाह महोत्सव में दिया यह संदेश
15 फ़रवरी 2026 को 11:21 am बजे
मंच पर बोलते बोलते भावुक हो गये बागेश्वर महाराज
मंच पर बोलते बोलते भावुक हो गये बागेश्वर महाराज
15 फ़रवरी 2026 को 11:19 am बजे
पूर्व सांसद नवनीत राणा ने बेटियों को दिश आशीर्वाद
पूर्व सांसद नवनीत राणा ने बेटियों को दिश आशीर्वाद
15 फ़रवरी 2026 को 11:17 am बजे
विदेशी मेहमानों के साथ डांस...
विदेशी मेहमानों के साथ डांस...
15 फ़रवरी 2026 को 11:15 am बजे
बागेश्वर महाराज की इंग्लिश स्पीच...
बागेश्वर महाराज की इंग्लिश स्पीच...
15 फ़रवरी 2026 को 11:07 am बजे
बागेश्वर धाम पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला; बेटियों को दिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम में आयोजित भव्य कन्या विवाह महोत्सव में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने विवाह सूत्र में बंध रही 305 बेटियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस विशाल सेवा संकल्प की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धाम द्वारा प्रस्तावित कैंसर अस्पताल की पहल को मानवता के लिए एक बड़ी सौगात बताया और कहा कि बेटियों के हाथ पीले करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा का यह बीड़ा सराहनीय है।
15 फ़रवरी 2026 को 09:18 am बजे
कन्या विवाह महोत्सव में क्या बोले मृदुल कांत महाराज..
कन्या विवाह महोत्सव में क्या बोले मृदुल कांत महाराज..
15 फ़रवरी 2026 को 09:17 am बजे
300 बेटियों के विवाहोत्सव में बागेश्वर धाम पहुंचे दाती जी महाराज क्या बोले?
300 बेटियों के विवाहोत्सव में बागेश्वर धाम पहुंचे दाती जी महाराज क्या बोले?
15 फ़रवरी 2026 को 09:16 am बजे
300 कन्या विवाहोत्सव के अवसर पर साध्वी ऋतांभरा क्या बोलीं?
300 कन्या विवाहोत्सव के अवसर पर साध्वी ऋतांभरा क्या बोलीं?
15 फ़रवरी 2026 को 09:14 am बजे
बागेश्वर कन्या विवाहोत्सव में अमित धुर्वे के इस भजन पर झूम उठे भक्त
बागेश्वर कन्या विवाहोत्सव में अमित धुर्वे के इस भजन पर झूम उठे भक्त
15 फ़रवरी 2026 को 08:39 am बजे
मृदुलकांत महाराज ने जेएनयू प्रोटेस्ट पर साधा निशाना

बागेश्वर धाम के कन्या विवाह महोत्सव में सम्मिलित होने वृंदावन से पहुंचे मृदुलकांत महाराज ने मंच से सामाजिक एकता का बड़ा संदेश दिया। जेएनयू (JNU) में ब्राह्मणवादी विचारधारा के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज धाम में जो 305 जोड़ों का विवाह हो रहा है, वे समाज के सभी वर्गों और जातियों से आए हैं, लेकिन उनका विवाह संस्कार एक ब्राह्मण ही संपन्न करा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म सबको साथ लेकर चलता है और यह आयोजन उस एकता का जीवंत प्रमाण है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की उपस्थिति में उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाँ नफरत की बातें होती हैं, वहीं बागेश्वर धाम की इस पावन धरा पर ब्राह्मण सभी वर्गों की बेटियों का कन्यादान कराकर सेवा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
15 फ़रवरी 2026 को 08:37 am बजे
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री को दिया नेग और आशीर्वाद

बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान आज गुरु-शिष्य की पावन परंपरा का एक भावुक क्षण देखने को मिला। मंच पर विराजमान अपने गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के पास पहुँचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धा भाव से उनकी चरण वंदना की और आशीर्वाद लिया। इस विशेष अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने भी अपने प्रिय शिष्य की सेवा और भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें स्नेहपूर्वक 'नेग' भेंट किया।
15 फ़रवरी 2026 को 08:12 am बजे
बागेश्वर धाम सरकार से मिलकर भावुक हो रहे जोड़े

305 कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव में उस समय बेहद भावुक दृश्य देखने को मिले, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वरमाला से पूर्व स्वयं एक-एक कर सभी जोड़ों से मिलने पहुंचे। थकान के बावजूद लगभग दो घंटे तक चले इस सिलसिले में महाराज जी ने हर जोड़े को व्यक्तिगत समय दिया, जहाँ अपने 'सरकार' को सामने पाकर कई दुल्हनें गले लगकर रो पड़ीं तो कई दूल्हे उनके पैरों में गिरकर भावुक हो गए।
15 फ़रवरी 2026 को 07:41 am बजे
कन्या विवाहोत्सव के मंच पर कविता शर्मा का बुंदेली विवाह गीत सुनिये
कन्या विवाहोत्सव के मंच पर कविता शर्मा का बुंदेली विवाह गीत सुनिये
15 फ़रवरी 2026 को 07:39 am बजे
बागेश्वर महाराज ने बताई सप्तम कन्या विवाह महोत्सव की विशेषता
बागेश्वर महाराज ने बताई सप्तम कन्या विवाह महोत्सव की विशेषता
15 फ़रवरी 2026 को 07:28 am बजे
गुरुदेव जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज बागेश्वर धाम पहुंचे

305 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के महाकुंभ में आशीर्वाद देने के लिए स्वयं बागेश्वर पीठाधीश्वर के पूज्य गुरुदेव, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज धाम पहुँच चुके हैं। मंच पर गुरुदेव की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया है।
15 फ़रवरी 2026 को 07:03 am बजे
सात समंदर पार से बागेश्वर धाम पहुंचे विदेशी मेहमान

बागेश्वर धाम की पावन धरा पर एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहाँ बुंदेलखंड की माटी में सनातन संस्कृति का वैश्विक स्वरूप साकार हो रहा है। धाम में आयोजित होने वाले 305 कन्याओं के विशाल सामूहिक विवाह महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए दुनिया के 8 प्रमुख देशों के राजदूत और राजनयिक विशेष रूप से पहुंचे हैं। इन विदेशी मेहमानों में चिली के राजदूत हुआन एंगुलो, पेरू के राजदूत हावीयर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे, उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो एंटोनियो गुवानी अमररीला और एक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो हावियर बुचेली वर्गास शामिल हैं। इनके साथ ही पनामा के राजदूत ओलांसो कोरिया मिगैल, पैराग्वे के राजदूत फ्लेमिंग राउल दुआर्ते रामोस, सूरीनाम की सीडीए सुनैना परीक्षा रागिनी देवी और एल सालवाडोर के राजदूत गिलैरमो रूबियो फ्यूंस भी धाम की दिव्यता और इस सेवा कार्य के साक्षी बनने पहुंचे हैं।
15 फ़रवरी 2026 को 06:17 am बजे
तपस्या की पगडंडी से सिद्ध पीठ की यात्रा दिखा रही संकल्प दर्शन दीर्घा

इस आयोजन के अवसर पर एक दर्शन दीघा लगाई गई है जिसके माध्यम से सनातन पर होने वाले अत्याचार को उद्धृत किया गया है। लोग इस दर्शन दीर्घा के माध्यम से यह जान सकें कि विधर्मियों ने सनातन को कुचलने के कितने प्रयास किये लेकिन ईश्वर ने समय-समय पर महापुरुषों के रूप में अपना प्रतिनिधि भेज कर लोगों को जगाया और सतर्क किया है। पेप्टिक ग्रुप के डायरेक्टर विनय चौरसिया की ओर से तैयार की गई दर्शन दीर्घा के माध्यम से श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक इतिहास से परिचित हो रहे हैं बल्कि तप और संकल्प की शक्ति का संदेश भी ग्रहण कर रहे हैं। बागेश्वर महाराज की अब तक के जीवन की चुनौतियों को भी दर्शन दीर्घा में रेखांकित किया गया है। अभाव में तपकर बागेश्वर महाराज का जीवन खरा सोना बन गया है। वह वैश्विक हिंदू चेतना के उदय का माध्यम बन गए हैं। यह दीघा आस्था विश्वास और धैर्य की प्रेरणा देती है।
15 फ़रवरी 2026 को 05:40 am बजे
बेटियों सहित संतों के हाथ में रचाई गई मेहंदी
महोत्सव के अवसर पर अंतिम 3 दिन विशेष व्यवस्थाएं की गई। मंडप के दिन हल्दी का कार्यक्रम हुआ। दूर-दूर से आए लोगों एवं बेटियों को हल्दी लगाई गई, मुख्यमंत्री को भी इस अवसर पर हल्दी लगाई गई। अगले दिन मेहंदी का कार्यक्रम रहा। जो बेटियां बागेश्वर धाम वैवाहिक कार्यक्रम में आई है उन्हें कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए मेंहदी लगाने वालों ने मेहंदी लगाई। इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित संतो के हाथों में भी महाराज श्री द्वारा मेहंदी लगवाई गई।
15 फ़रवरी 2026 को 05:08 am बजे
हर जोड़े के लिए बनाया गया मंडप, उपहार सामग्री बेटी का बढ़ा रही मान

305 जोड़ों के लिए 305 मंडप बनाए गए हैं ताकि बेटियों का पाणिग्रहण विधिवत संपन्न हो सके। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। गृहस्थी का वह हर सामान बागेश्वर महाराज उपहार स्वरूप अपनी बेटी को दे रहे हैं जो आवश्यक है। उपहार सामग्री बालाजी की बेटियों का मान बढ़ा रही है।
15 फ़रवरी 2026 को 04:46 am बजे
नागपुर से आई है रसमलाई
बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजन भंडारे पर विशेष ध्यान देते हैं, खासतौर से अपने दामादों के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके वह बेहतर करते हैं। महोत्सव में सात प्रकार की मिठाई तैयार कराई जा रही है। इतना ही नहीं रसमलाई तो महाराज श्री ने नागपुर से मंगाई है। 5 से 8 लाख लोगों के भंडारे की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। तीन से चार जगह भंडारा बनाया जा रहा है। बारातियों को बफे सिस्टम के माध्यम से रुचिकर भोजन कराया जाएगा।
