सेवा-पानी दो तो सब चालू, नहीं तो सब बंद

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा। शहर को ट्रैफिक व्यवस्था में अव्वल बनाने के दावों के बीच एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंदौर के एमवाय चौराहे पर तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुलेआम “चाय-पानी” या “सेवा-पानी” के नाम पर रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कागज़ पूरे होने के बावजूद वाहन चालकों से पैसे की मांग की जा रही है, जबकि नियम तोड़ने वाली गाड़ियों को भी ‘सेवा-पानी’ के बदले छोड़ दिया जाता है।
वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी यह कहते सुने जा सकते हैं कि नो-एंट्री में भी वाहन केवल इसलिए निकल जाते हैं क्योंकि समय-समय पर ‘सेवा’ होती रहती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में सिपाही नरेंद्र चतुर्वेदी और उनके साथ मौजूद एक अन्य कर्मी की बातचीत साफ सुनाई देती है।
इस वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब नियमों की रखवाली करने वाले ही सौदेबाज़ी करें, तो आम नागरिक न्याय की उम्मीद किससे करे।
