हटा, सुदीप नगरिया। गैसाबाद नगर में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।
शोभायात्रा बड़े जैन मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः बड़े जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। महिलाओं एवं पुरुषों ने DJ की धुन पर नृत्य करते हुए उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। जगह-जगह समाजजनों द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख जनों में जयकुमार जैन, विजय जैन, कमलेश जैन, प्रेमचंद जैन, संजय जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी का विशेष सहयोग रहा।

