विशाल श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

Advertisement
पन्ना,मोहसिन अहमद। जिले के अजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 12 फरवरी से विशाल श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। प्रसिद्ध विद्वान कथा वाचक पंडित शास्त्री दयाराम शुक्ला जी द्वारा यह कथा 19 फरवरी तक चलेगी। कथा का स्थान ग्राम चंदौरा स्थित शीतला माता मंदिर एवं ठाकुर बाबा के स्थान पर निर्धारित किया गया है।
यह धार्मिक आयोजन राजेंद्र प्रसाद यादव (बबली), ठेकेदार एवं पूर्व सरपंच बुनिया बाई यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाली इस भागवत कथा में भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। कथा में कलश यात्रा, गोवर्धन पूजा, कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र सहित अन्य कई भक्तिमय प्रसंगों का श्रवण श्रद्धालुजन करेंगे।
कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी भक्त शामिल हुए और धर्म लाभ उठाया। कथा के दौरान भक्तों को भगवान के ज्ञान और भक्ति का बखान सुनने का अवसर मिल रहा है। आयोजन के अंतिम दिन 19 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
आयोजक राजेंद्र प्रसाद यादव (बबली) ने बताया कि यह कथा ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक जागरण और भक्ति भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। स्थानीय निवासी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करने वाला भी साबित हो रहा है। सभी भक्तों को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस पावन कथा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें।
