नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

गौतम गंभीर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के लिए आपका अटूट इरादा और समर्पण सच में प्रेरणा देने वाला है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लगातार ताकत की कामना करता हूं।"

22 अक्टूबर 1964 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।

गौतम गंभीर का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ काफी सहज रिश्ता है। गंभीर 2019 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा सांसद रहे थे। इस दौरान उनके गृह मंत्री के साथ रिश्ते और प्रगाढ़ हुए।

मौजूदा समय में गंभीर राजनीति से अलग हो चुके हैं और क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर चुके हैं। इसके बावजूद वह गृह मंत्री से मुलाकात करते रहते हैं।

बीते 21 सितंबर को भी गौतम गंभीर ने गृह मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "गृह मंत्री अमित शाह से गर्मजोशी से मुलाकात हुई। उनके समय और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।"

गौतम गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं। एक कोच के रूप में गंभीर के लिए न्यूजीलैंड सीरीज बेहद चुनौतीपूर्ण है। न्यूजीलैंड का कंडीशन बिल्कुल अलग है। भारतीय टीम में मौजूद अधिकांश खिलाड़ी युवा हैं। ऐसे में एक नए कंडीशन में युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन निकलवाना और टीम को जीत दिलवाना गंभीर के लिए चुनौती भरा कार्य होगा।

टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी, जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।