छतरपुर। जिले के बमीठा थाना अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के धमना गांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ एक मासूम बच्ची की नादानी और बड़ी लापरवाही ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी और खेलते-खेलते मासूम बच्ची ने उसे स्टार्ट कर दिया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे कुएं में जा गिरा। यह बच्ची धमना गांव की रहने वाली है और उसकी उम्र चार साल के करीब है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है और रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बचाव कार्य जारी है और पूरे गांव में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।