मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले में शिवभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाहरगढ़ में पहली बार युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया, जो नानकिया बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुई। डीजे की धुन, हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारों के साथ युवा मंदसौर के लिए रवाना हुए। नाहरगढ़ की शिवना महिया से जल लेकर निकली डाक कांवड़ महज एक घंटे 30 मिनट में मंदसौर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में पवित्र जल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरी यात्रा हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से गूंजती रही। युवाओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की खुशहाली और आमजन के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नाहरगढ़ की पहली डाक कांवड़ यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
मध्य प्रदेश मंदसौरनाहरगढ़ से निकली पहली डाक कांवड़, डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर बाबा पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक
नाहरगढ़ से निकली पहली डाक कांवड़, डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर बाबा पशुपतिनाथ का किया जलाभिषेक

Saurabh Shukla
10 अगस्त 2026, 07:29 am IST
Saurabh Shukla10 अगस्त 2026, 07:29 am IST



