छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। शहर के परासिया रोड स्थित वंदना लॉन में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने एक रिटायर्ड pwd अधिकारी महेंद्र नागवंशी से जुड़े ठिकाने पर दबिश दी है। टीम लॉन परिसर में बने मकान के अंदर जांच कर रही है और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मुख्य गेट बंद कर दिया गया है.सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है और ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रहने की संभावना है। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे ईओडब्ल्यू के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू करते ही परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया, जिससे जांच की गतिविधियों को पूरी तरह गोपनीय रखा जा सके.इस मामले में मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने अभी तक सिर्फ रेड की पुष्टि की है और किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की जाएगी। कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
छिंदवाड़ा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की रेड

Saurabh Shukla
4 जून 2026, 01:25 pm IST
Saurabh Shukla4 जून 2026, 01:25 pm IST
