Friday, February 13, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़“बैंककर्मी बनकर 1.18 लाख की ठगी! गरीब मजदूर की गाढ़ी कमाई हड़पकर आरोपी बोला – जहाँ जाना है चला जा”

“बैंककर्मी बनकर 1.18 लाख की ठगी! गरीब मजदूर की गाढ़ी कमाई हड़पकर आरोपी बोला – जहाँ जाना है चला जा”

Post Media
News Logo
Peptech Time
11 फ़रवरी 2026, 09:24 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हीरा नगर, मोहसिन। क्षेत्र में एक गरीब मजदूर के साथ 1 लाख 18 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और उसकी गाढ़ी कमाई हड़प ली।


पीड़ित अफरीद खान, जो ट्रेनों में कोल्ड ड्रिंक बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, ने बताया कि जून 2023 में गांव के अफसर खान ने उसे रोजाना 300 रुपये जमा करने की स्कीम बताई। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि तय समय के बाद पूरी रकम एक साथ वापस मिल जाएगी।


अफरीद के अनुसार, वह नियमित रूप से 300 रुपये जमा करता रहा। हर किस्त की एंट्री आरोपी डायरी में करता था। कई बार उसने फोन-पे के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 1,18,000 रुपये आरोपी को दे दिए गए।


पीड़ित का आरोप है कि समय पूरा होने पर जब उसने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो आरोपी उसकी पासबुक लेकर चला गया और अब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं, पैसे मांगने पर गाली-गलौज और धमकी दी जा रही है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने खुलेआम कहा, “तेरा पैसा खा लिया, जहाँ जाना है चला जा।


अफरीद खान ने बताया कि इसी माह उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है और वह गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उसने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा ठगी की गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।


फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। पीड़ित को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)