Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़खरगापुर रेलवे स्टेशन आउटर पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

खरगापुर रेलवे स्टेशन आउटर पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग, रेल मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 11:18 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

खरगापुर। ललितपुर–सिंगरौली रेलवे मार्ग के अंतर्गत खरगापुर रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में स्थित फुटेर–चंद्रपुरा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा है।


ज्ञापन में बताया गया है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों का आवागमन होता है। रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मात्र 4 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ग्रामीणों को लगभग 14 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को अपने मवेशियों के साथ रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जो बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है। पूर्व में इस मार्ग पर कई अप्रिय घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं, जिससे जन-धन की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।


प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश सीताराम लोधी ने बताया कि यदि शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाता है तो क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)