नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र सरकार को सौंपी गई आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शन में शामिल कुल 2,873 व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास (Criminal Antecedents) पाया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 989 लोग हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर व जघन्य अपराधों (Heinous Offences) में शामिल रहे हैं।
अत्याधुनिक FRS वैन और 'क्राइम-कुंडली' से हुई पहचान
दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर तैनात फैसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) वैनों और आधुनिक तकनीक के जरिए भीड़ का मिलान पुलिस डेटाबेस से किया गया। FRS तकनीक के माध्यम से 2,873 अपराधियों की शिनाख्त हुई, जिसमें से:
- क्राइम-कुंडली (Crime-Kundli) ऐप से: 2,402 अपराधियों की पहचान हुई।
- डोजियर (Dossier) रिकॉर्ड से: 471 अपराधियों का डेटा मैच हुआ।
अपराधवार विवरण: हत्या, दुष्कर्म से लेकर आर्म्स एक्ट के दोषी शामिल
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में विभिन्न धाराओं व अपराधों के तहत पहचाने गए अपराधियों का श्रेणीवार ब्योरा दिया गया है:
छात्र आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ पर उठे सवाल
जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, लाठीचार्ज और उपद्रव के पीछे इन आदतन और सूचीबद्ध अपराधियों की मौजूदगी को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां रिपोर्ट में सामने आए इन सभी 2,873 व्यक्तियों के रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही हैं और आंदोलन की आड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के पीछे की साजिश की गहनता से जांच की जा रही है।




