खजुराहो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खजुराहो में राजनगर मार्ग स्थित हॉलीडे रिसॉर्ट में सागर संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों तथा नेताओं की विधानसभा वार बैठक लेकर समीक्षा की, जिसमें कांग्रेसियों से ग्राम समितियों के गठन पर ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए जिससे पार्टी मजबूत हो, और आनेवाले चुनावों में जिसका फायदा मिले, होटल के अंदर बंद कमरे में एक एक विधानसभा के पदाधिकारियों से से वन टू वन चर्चा की। होटल परिसर में छतरपुर जिले से जिलाध्यक्ष गगन यादव, विधायक रामसिया भारती,मनु मिश्रा दमोह, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल रहे और सड़कों पर दोनों ओर गाडिय़ों का हुजूम लगा रहा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने खजुराहो में विधानसभा वार की समीक्षा बैठक

Saurabh Shukla
26 अप्रैल 2026, 05:20 pm IST
Saurabh Shukla26 अप्रैल 2026, 05:20 pm IST
