मंदसौर,ललित शंकर धाकड़। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों के मुद्दों को उठाया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में हो रही देरी को लेकर सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि सरकार की लापरवाही के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। फसल बीमा, खाद-बीज की उपलब्धता और अन्य समस्याओं को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।


इस मौके पर कांग्रेस विधायक विपिन जैन और जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज राजानी ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।