छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल से मिले निर्देशों के पालन में छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा (भा.पु.से.) ने जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से 134 शासकीय सेवकों (उपनिरिक्षकों, सहायक उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार थानों और चौकियों की नई पदस्थापना इस प्रकार है:
उपनिरीक्षक (उनि) और सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) के तबादले
बाबूलाल कोल को सिविल लाईन से थाना महाराजपुर, बीदू विश्वास को थाना महाराजपुर से सरल लाईन, ख्रिस्टोफर टोप्पो को थाना बमीठा से सिविल लाईन और कन्हैयालाल दाहिया को थाना राजनगर से थाना गढ़ीमलहरा भेजा गया है।
इसी तरह, सुनील कुमार गोंड को चौकी प्रभारी नैनागिर से थाना पिपट, मनीराम सौर को चौकी सेंधपा थाना बड़ामलहरा से चौकी नैनागिर, हरिशचंद्र यादव को सिविल लाईन से चौकी सेंधपा, शिवकुमार प्रजापति को कोतवाली से राजनगर, जितेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को थाना सटई से थाना गौरिहार, मदन मोहन दुबे को सिविल लाईन से थाना चंदला, जीवनलाल प्रजापति को थाना गौरिहार से थाना बमीठा, परदेशी लाल अहिरवार को सिविल लाईन से थाना बक्स्वाहा और शिवकुमार गर्ग को थाना महाराजपुर से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षकों (प्रआर) का फेरबदल
सूर्यप्रकाश को बमीठा से थाना लवकुशनगर, सीता अहिरवार को बडामलहरा से थाना बिजावर, मोहम्मद इशाक को गुलगंज से नौगांव, रामदयाल अहिरवार को विजावर से बड़ामलहरा, मनोज कुमार नाहर को खजुराहो से हरपालपुर, रामकृपाल शर्मा को चौकी सीलोन थाना बमीठा से गुलगंज, राकेश कुमार बाल्मीक को ओरछा रोड से महाराजपुर, पुष्पेन्द्र सिहं यादव को महाराजपुर से सिविल लाईन, वीरेन्द्र कुमार अहिरवार को सि.ला. से ईशानगर, नेपाल सिंह परिहार को ओरछा रोड से बड़ामलहरा, अवधेश कुमार चतुर्वेदी को कोतवाली से बमीठा, और लखन कुम्हार को सि.ला. से बाजना भेजा गया है।
इसके साथ ही, सरमन लाल अहिरवार को बडामलहरा से किशनगढ़, सुरेन्द्र यादव को हरपालपुर से अजाक, उमेश कुमार तिवारी को सि.ला. से यातायात, बसंत कुमार शर्मा को खजुराहो से लवकुशनगर, संजय कुमार अहिरवार को कोतवाली से बमीठा, रज्जन पाण्डेय को शाहगढ से चौकी रानीताल, बृजेन्द्र सिंह यादव को नौगांव से गौरिहार, अभय सिंह को चौकी अकौना थाना खजुराहो से सरवई, बसीर मुहम्मद को चौकी चन्द्रनगर से अजाक, जुनैद अहमद को सरवई से चौकी लुगासी थाना नौगांव, जय कुमार को हरपालपुर से सिविल लाईन, ओमप्रकाश अहिरवार को पिपट से अलीपुरा, प्रसन्न कुमार अहिरवार को नौगांव से जुझारनगर, राकेश कुमार अहिरवार को हरपालपुर से ओरछारोड, और अरिमर्दन सिंह को बंशिया से खजुराहो भेजा गया है।
आगे की सूची में हल्के प्रसाद प्रजापति को गौरिहार से चौकी अकौना थाना खजुराहो, महेन्द्र कुमार गुप्ता को बमीठा से कोतवाली, नरेश कुमार अहिरवार को जुझारनगर से खजुराहो, रामकृपाल को लवकुशनगर से शाहगढ़, राजेश पाठक को सि.ला. से खजुराहो, हरनारायण विश्वकर्मा को किशनगढ से राजनगर, सुवेद अहमद को राजनगर से सरल लाईन, राजवीर पंथी को हरपालपुर से चौकी जटाशंकर, राजेश सिंह बागरी को कोतवाली से खजुराहो, रूपेश कुमार खटीक को चौकी जटाशंकर से चौकी नैनागिर थाना बक्स्वाहा, बालेन्द्र कुमार प्रजापति को यातायात से पुलिस लाईन, मनोहर ताम्रकार को कोतवाली से ओरछा रोड, अनीष अहमद को लवकुशनगर से राजनगर, महेन्द्र कुमार उपाध्याय को सि.ला./यातायात से हरपालपुर, निर्मल कुमार मलिक को खजुराहो से सिविल लाईन, जगप्रसाद अहिरवार को डीएसपी एजेके से हरपालपुर, सुनील कुमार यादव को खजुराहो से कोतवाली, और प्रताप सिंह यादव को हिनौता से चौकी सीलोन बमीठा स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षकों में हफीज खान को ईशानगर से कोतवाली, विक्रम भानु रेले को राजनगर से सिविल लाईन, महेन्द्र अहिरवार को चौकी नैनैगिर थाना बक्स्वाहा से नौगांव (पुनः सूची में इन्हें चौकी नैनागिर से सिविल लाईन भी दर्शाया गया है), विपेन्द्र कुमार चौबे को कोतवाली से बड़ामलहरा, पंकज कुमार को खजुराहो से बंशिया, जीतेन्द्र राय को अलीपुरा से कोतवाली, रणकेन्द्र सिंह को अलीपुरा से चौकी नैनागिर बक्स्वाहा, रावेन्द्र प्रताप सिंह को बाजना से पिपट, हरचरण अहिरवार को नौगांव से कोतवाली, संतोष कुमार त्रिपाठी को अजाक से पुलिस लाईन, पुष्पा त्रिपाठी को पर्यटक चौकी खजुराहो से अलीपुरा, चन्द्रशेखर को ओरछा रोड से बमीठा, रीना पटेल को एसडीओपी कार्य नौगांव से पुलिस लाईन, धर्मेंद्र चतुर्वेदी को सिविल लाइन से चौकी घुवारा भगवां, योगेन्द्र तिवारी को यातायात से नौगांव, और रफ़ीक हसन को यातायात से खजुराहो भेजा गया है।
आरक्षकों (आर) की नई पदस्थापना
गीता देवी को लवकुशनगर से हरपालपुर, देवीचरन कुशवाहा (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को मातगुवा से बड़ामलहरा, हेमंत कुमार सूत्रकार को अलीपुरा से सिविल लाइन, वीरेंद्र सिंह बघेल को नौगांव से ईशानगर, राममूर्ती जाटव (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को जुझारनगर से महाराजपुर, रामवीर सिंह को चौकी बछौन से नौगांव, विष्णु रैकवार को खजुराहो से साइवर सेल, रत्नेश सिंह दाँगी को बकस्वाहा से मातगुवां, राजकुमार सेन को बकस्वाहा से चौकी जटाशंकर, चरण सिंह को खजुराहो से चौकी बछौन चंदला, रतन सिंह लोधी को भगवा से किशनगढ़, चाँद खा (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को गौरिहार से बमीठा, अरविन्द्र सिंह को खजुराहो से गौरिहार, राहुल को लवकुशनगर से जुझारनगर, और नीतू गर्ग को राजनगर से खजुराहो स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा राम निवास साहू (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को बमीठा से गौरिहार, फूल सिंह राजपूत को भगवा से बिजावर, राहुल प्रजापति (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को बड़ामलहरा से बिजावर, वर्षा गौंड (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को शाहगढ़ से बक्स्वाहा, सुनील मौर्य (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को बिजावर से शाहगढ़, मनोज जाटव (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को हरपालपुर से नौगांव, अनीश (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को महाराजपुर से जुझारनगर, प्रीतम कुमार प्रजापति को ईशानगर से बक्स्वाहा, लकचन्द्र को हरपालपुर से ओरछा रोड, कविता अहिरवार को सटई से सिविल लाईन, रविन्द्र कुमार राजपूत को चौकी पठा थाना लवकुशनगर से राजनगर, अजय मिश्रा को थाना शाहगढ़ से बमीठा, महेश कुमार अहिरवार (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को महिला थाना से बक्स्वाहा, सत्य नारायण चाचोदिया को बकस्वाहा से भगवा भेजा गया है।
आरक्षकों में भजनलाल अहिरवार को नौगांव से पुलिस लाईन, रीतेश ओझा को महाराजपुर से गढ़ीमलहरा, राजू अहिरवार को सिविल लाइन से हरपालपुर, कौशल किशोर सेन को गुलगंज से कोतवाली, भगवानदास यादव को सिविल लाइन से महाराजपुर, हरीश कुमार को बड़ामलहरा से अलीपुरा, राकेश बागरी को बमीठा से सिविल लाईन, बृजलाल सौर को नौगांव से हरपालपुर, बिमला बाई को पर्यटक चौकी खजुराहो से बक्स्वाहा, चमेली कुशवाहा को लवकुशनगर से खजुराहो, अशोक कुमार को चौकी नैनागिर से बड़ामलहरा, प्रताप सौर को चौकी जटाशंकर से बमनौरा, राजेश कुमार दाँगी को चौकी घुवारा से सिविल लाईन, शिवम बाजपेई (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को चौकी गरौली से महिला थाना, राहुल राजा (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को नौगांव से हरपालपुर, और अनीता पटेल (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को बकस्वाहा से मातगुवा पदस्थ किया गया है।
अंतिम भाग में योगेश कुमार रिछारिया को गढ़ीमलहरा से कोतवाली, धर्मवीर सिंह गुर्जर को कोतवाली से नौगांव, बालकदास लोधी को गुलगज से नौगांव, वीरेंद्र कुमार साहू (सीसीटीएनएस ऑपरेटर) को चौकी बम्हौरी थाना बकस्वाहा से सीसीटीएनएस शाखा डीपीओ, सुरेन्द्र राजपूत को सटई से बमीठा, जय सिंह राजपूत को चौकी अकौना थाना खजुराहो से लवकुशनगर, रामशंकर राजपूत को चौकी बागेशवर धाम थाना बमीठा से चौकी पठा लवकुशनगर, भगत सिंह ठाकुर को बमनौरा से पिपट, यादवेन्द्र सिंह यादव को कोतवाली से नौगांव, नीकेश यादव को बमीठा से खजुराहो, राजेश पटेल को कोतवाली से पुलिस लाईन, सौरभ तिवारी को चौकी गरौली थाना नौगांव से बड़ामलहरा, आशीष यादव को बक्स्वाहा से किशनगढ़, और मयक शुक्ला को पिपट से गुलगंज भेजा गया है।



