छतरपुर। छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब से जुड़े एक मामले में गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। एसपी ने मामले में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल (HC) अरविंद शर्मा और आरक्षक उमाशंकर शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।


इस संवेदनशील मामले में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शराब के मूल अपराध की जांच नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को सौंप दी गई है। इसके साथ ही, पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गड़बड़ी की विस्तृत विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने और सच्चाई का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहन जांच की जा रही है, जिससे विभाग में हड़कंप का माहौल है।


#ChhatarpurNews #SPradatsaklecha #PoliceAction #LineAttached #KotwaliThana #MadhyaPradesh #BreakingNews