मुंबई। हिंदी सिनेमा में मंगलवार के दिन तीन फिल्में अलग-अलग सालों में रिलीज हुई थीं। इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की, तो कुछ भले ही कमाई के मामले में पीछे रहीं, लेकिन अपनी कहानी और किरदारों की बदौलत आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

निर्देशक अनीस बाजमी की फिल्म 'मुबारकां', 'रॉकी की रानी प्रेम कहानी' और 'ओमकारा' 28 जुलाई के दिन रिलीज हुई थीं।

'मुबारकां' के 9 साल पूरे हो गए। अनीस बाजमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "'मुबारकां' के 9 साल पूरे हो गए। बस आप सभी का प्यार, खूबसूरत यादों और हर चीज के लिए दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं। इस सफर को इतना खास और यादगार बनाने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ओमकारां ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर फिल्म मेकर्स ने फिल्म का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "ताकत, स्वाभिमान और विश्वासघात की एक ऐसी दुनिया, जो आज भी उतनी ही दमदार और प्रभावशाली लगती है।"

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी की रानी प्रेम कहानी' ने अपनी रिलीज के 3 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर करण जौहर समेत धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म से जुड़े क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "अगर प्यार है, तो सब कुछ है और आपका प्यार 3 साल बाद भी इस कहानी को जिंदा रखे हुए है। इसी प्यार ने इस फिल्म को प्यार, परिवार, अपनापन, जुदाई और खुशहाल अंत के खूबसूरत सफर में बदल दिया है। इसे इतना प्यार देने और अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। रॉकी और रानी की तरफ से बस इतना कहना है, जब आप इस प्रेम कहानी का हिस्सा बन गए, तभी यह कहानी सच में पूरी हो गई।"