Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़दुकान संचालक व परिजनों से मारपीट का आरोप, दुकान पर जबरन कब्जे का मामला

दुकान संचालक व परिजनों से मारपीट का आरोप, दुकान पर जबरन कब्जे का मामला

Post Media
News Logo
Peptech Time
8 फ़रवरी 2026, 07:54 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़,मोहसिन। राजमहल चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान को लेकर आज काफी देर तक हंगामा होता रहा। पीड़ित दुकान संचालक राजेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक द्वारा जबरन दुकान खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है।


राजेंद्र अग्रवाल के अनुसार, उक्त मिष्ठान की दुकान पहले उनके पिता द्वारा संचालित की जाती थी। पिता के निधन के बाद वह स्वयं दुकान का संचालन कर रहे हैं। लगभग 70 वर्षों से यही दुकान उनके परिवार के भरण-पोषण का मुख्य साधन रही है। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से दुकान का मासिक किराया भी अदा करते आ रहे हैं।


पीड़ित का आरोप है कि मकान मालिक ने अचानक दुकान खाली कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और बिना किसी पूर्व सूचना के दुकान में जबरन ताला लगा दिया। इतना ही नहीं, दुकान के बाहर रखा सामान और बोर्ड भी हटवा दिया गया।


राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ इसका विरोध करने पहुंचे तो मकान मालिक पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच की और मारपीट भी की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष से आवेदन लेकर उन्हें छोड़ दिया, वहीं पीड़ित पक्ष से शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।


दुकान बंद होने से पीड़ित परिवार के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राजेंद्र अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)