Saturday, February 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Post Media
News Logo
Peptech Time
10 फ़रवरी 2026, 08:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़, मोहसिन अहमद । टीकमगढ़ जिले में सोमवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह घटना झांसी हाईवे पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिघा तिराहा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बस से उतर रहे बच्चे को कुचल दिया।


मृतक बच्चे की पहचान भारत कुशवाहा (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पिता बालमुकुंद कुशवाहा के साथ रिश्तेदारी से लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही भारत यात्री बस से नीचे उतरा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा काफी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


मदद का नाटक, फिर कार छोड़कर फरार

हादसे के बाद कार में सवार चार लोगों ने मदद का दिखावा किया। उन्होंने बच्चे को अपनी कार में डालकर जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। बच्चे के माता-पिता भी उनके साथ कार में बैठ गए। लेकिन जैसे ही अस्पताल पहुंचकर माता-पिता बच्चे को अंदर लेकर गए, चारों आरोपी अपनी कार वहीं छोड़कर फरार हो गए।


पुलिस ने कार जब्त की, तलाश जारी

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार चारों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)