छतरपुर, शिवम सोनी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक दिव्यांग युवक अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उसने अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी। मस्तान शाह कॉलोनी रानी तलैया निवासी 25 वर्षीय रिजवान अहमद ने बताया 20 फरवरी 2025 को शादी हुई थी पत्नी भी दिवयंग है कि वह पिछले लगभग छह माह से दिव्यांग प्रोत्साहन राशि के लिए भटक रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई लाभ नहीं मिल पाया है।


रिजवान ने बताया कि उसकी पत्नी भी दिव्यांग है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई है। कई बार संबंधित विभागों के चक्कर लगाने के बावजूद उसे केवल आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जनसुनवाई के दौरान जब वह अधिकारी का इंतजार कर रहा था, तभी जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अर्जरिया वहां से गुजरे और उन्होंने युवक से बात कर उसकी समस्या को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द ही प्रोत्साहन राशि दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल युवक को उम्मीद है कि इस बार उसकी समस्या का समाधान होगा और उसे आर्थिक सहायता मिल सकेगी, जिससे वह अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सके।