Monday, March 2, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरइससे पहले आपने नहीं देखी होगी मूक पशू के ​खिलाफ ऐसी क्रूरता...!

इससे पहले आपने नहीं देखी होगी मूक पशू के ​खिलाफ ऐसी क्रूरता...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 मार्च 2026, 11:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

महाराजपुर। गौसेवकों ने महाराजपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जानकारी देते हुए संतोष रैकवार ने बताया कि 1 मार्च की रात करीब 9:40 बजे खदिया क्षेत्र में एक बैल खड़ा था, जिसे बहादुर चौरसिया उर्फ “मम्मा तेल वाले” नामक व्यक्ति ने अपनी लोडर में रस्सी से बांधकर घसीटते हुए गल्ला मंडी महाराजपुर में छोड़ दिया। आरोप है कि इस घटना से बैल गंभीर रूप से घायल और जख्मी हो गया।


गौसेवकों ने इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र सिंह यादव, नितेश दुबे, संतोष रैकवार, अतुल सेन, नितेश, शुभम मिश्रा, अखिल चौरसिया, प्रतीक, कुट्टे, देवा रैकवार, आकाश पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)