मंदसौर,ललितसंकर। मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर सहित जिले के कई इलाकों में देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और तूफान के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूल भरी हवाओं के साथ तेज झोंकों ने पेड़-पौधों और बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया।


जिससे कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। रातभर तेज हवाओं की आवाज से लोग सहमे रहे और अचानक बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है ।