Monday, March 2, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरजिला अस्पताल में अंधेरे में इलाज का वीडियो वायरल, मोबाइल टॉर्च के सहारे चल रहा उपचार

जिला अस्पताल में अंधेरे में इलाज का वीडियो वायरल, मोबाइल टॉर्च के सहारे चल रहा उपचार

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 मार्च 2026, 09:46 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर, मध्यप्रदेश। मंदसौर जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अंधेरे वार्ड में मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप नजर आ रही है और बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही, जिससे सिस्टम की पोल खुलती दिखाई दे रही है।


वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और उन्हें गलियारों में शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल के हालात बदतर नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि यह गंभीर लापरवाही है और स्वास्थ्य विभाग के दावे जमीनी सच्चाई से मेल नहीं खाते।


इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। अब सबकी नजर प्रशासन पर टिकी है कि इस वायरल वीडियो के बाद क्या अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा या नहीं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)