Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीUPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानिए कौन बना टॉपर...?

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानिए कौन बना टॉपर...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 09:46 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।


टॉपर्स की सूची में अनुज अग्निहोत्री ने पहला, राजेश्वरी सुवे ने दूसरा, अकांक्ष ने तीसरा, राघव झुनझुनवाला ने चौथा और इशान भटनागर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। चयनित 958 उम्मीदवारों में 317 सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 अनुसूचित जाति और 73 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।


इस भर्ती के तहत कुल 958 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, जबकि इंटरव्यू प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई थी। आईएएस पदों की बात करें तो इसके लिए कुल 180 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 74 सामान्य वर्ग, 47 ओबीसी, 28 अनुसूचित जाति, 18 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 13 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।


उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर सिविल सर्विस (मेन/फाइनल) एग्जाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।


पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...!

https://drive.google.com/file/d/1sarbuUCEOdnbFpsvDvGSApZHITd5o3Sj/view?usp=drive_link

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)