Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
खेल समाचारक्रिकेटवानखेड़े के मैदान में चला 'नंबर 7' का तिलिस्म, एक बार फिर साबित हुआ 'Thala For a Reason'

वानखेड़े के मैदान में चला 'नंबर 7' का तिलिस्म, एक बार फिर साबित हुआ 'Thala For a Reason'

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 08:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुंबई। कल रात वानखेड़े स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि एक जादुई थिएटर बन गया था, जहाँ हार और जीत की पटकथा कोई इंसान नहीं, बल्कि नियति खुद लिख रही थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को एक ऐसे महामुकाबले में 7 रनों से धूल चटाई, जिसका रोमांच ताउम्र याद रखा जाएगा। लेकिन यह कहानी रनों और विकेटों से परे, एक ऐसे 'अदृश्य' कनेक्शन की है, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह कहानी है 'नंबर 7' के उस तिलिस्म की, जिसने कल वानखेड़े में साक्षात चमत्कार कर दिया।


स्टैंड्स में 'थाला' और मैदान पर नंबर 7 की खलबली

मैच शुरू होने से पहले ही माहौल बन गया था। जैसे ही कैमरों ने वीआईपी स्टैंड्स का रुख किया, पूरा स्टेडियम 'धोनी-धोनी' के नारों से गूँज उठा। वजह साफ थी—पूर्व कप्तान, करोड़ों दिलों की धड़कन, महेंद्र सिंह धोनी वहां मौजूद थे। काले रंग की टीशर्ट पहने, चेहरे पर वही चिर-परिचित मुस्कान और आँखों में खेल की गहरी समझ, धोनी का वहां होना ही टीम इंडिया के लिए एक 'बूस्टर डोज' था। फैन्स तो जैसे पागल ही हो गए; सोशल मीडिया पर तुरंत तस्वीरें वायरल होने लगीं और कानाफूसी शुरू हो गई कि आज कुछ तो 'जर्सी नंबर 7' वाला होने वाला है। लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये इत्तेफाक इतना गहरा होगा कि क्रिकेट की पूरी स्कोरबुक ही नंबर 7 के इर्द-गिर्द सिमट जाएगी।


नंबर 7 का यादकार चक्रव्यूह

सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया की बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने वानखेड़े की फिजाओं में 7 छक्कों की बारिश की, इसके बाद स्कोरबोर्ड पर भारत का स्कोर जाकर रुका 253 रन पर 7 विकेट। यहाँ से उस तिलिस्म की शुरुआत हुई, जिसने इंग्लैंड के होश उड़ा दिए। जवाब में जब इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरी, तो उन्होंने भी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। जैकब बेथेल ने शतक जड़ा, लेकिन जैसे ही मैच की आखिरी गेंद फिंकी, पूरे स्टेडियम की धड़कनें रुक गईं। इंग्लैंड का स्कोर था 246 रन पर 7 विकेट। और तो और भारत ने ये मैच मैच जीता 7 रनों के अंतर से।


इस जादुई आंकड़े का सिलसिला यहीं नहीं थमा। अगर आप खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो आँखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। टीम इंडिया के हीरो संजू सैमसन ने अपनी पारी में ठीक 7 छक्के जड़े। हैरानी की बात देखिए, इंग्लैंड की तरफ से लड़ने वाले इकलौते योद्धा जैकब बेथेल ने भी अपनी पारी में 7 छक्के ही मारे। यहाँ तक कि तिलक वर्मा ने अपनी छोटी सी पारी में जो 21 रन बनाए, वो भी मात्र 7 गेंदों का सामना करते हुए आए। और तो और, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक जब आउट हुए, तो उनके निजी स्कोर के सामने भी 7 रन ही लिखा था।


सोशल मीडिया पर आया "Thala for a reason" का सैलाब

मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर तो जैसे सैलाब आ गया। हर तरफ एक ही नारा गूँज रहा था—"Thala for a reason"। फैन्स इसे महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि 'कॉस्मिक कनेक्शन' मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि वानखेड़े के स्टैंड्स में उस 'काली टीशर्ट' वाले जादूगर की मौजूदगी ने हवाओं में वो सकारात्मक ऊर्जा भर दी थी कि पूरी कायनात भारत को जिताने के लिए नंबर 7 के पीछे पड़ गई। 34 छक्के और 39 चौकों से सजे इस हाई-वोल्टेज थ्रिलर ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में कभी-कभी आंकड़े सिर्फ गणित नहीं, बल्कि जज्बात बन जाते हैं। अब सबकी नजरें 8 मार्च के फाइनल पर हैं, लेकिन कल की इस '7 वाली जीत' को क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े संयोग के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)