भोपाल,जीतेन्द्र यादव। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। एक विधायक अपने क्षेत्र के लगभग तीन लाख मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करता है और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को सदन तक पहुंचाने का दायित्व निभाता है। ऐसे में विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली की गहरी समझ होना आवश्यक है।


विशेषज्ञों का मानना है कि युवा विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, जिससे उन्हें सदन की कार्यवाही, नियमों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें यह सिखाया जाता है कि किस प्रकार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाए।


वहीं, लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका भी अहम होती है। विपक्ष जनता की आवाज को सरकार के सामने मजबूती से रखता है। हालांकि सरकार उन मुद्दों पर कार्रवाई करे या न करे, यह अलग विषय है, लेकिन विपक्ष का दायित्व है कि वह जनहित के मुद्दों को उठाकर लोकतांत्रिक संतुलन बनाए रखे।