Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़पानी के मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

पानी के मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 09:10 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़ (मोहसिन अहमद) । जिला मुख्यालय के देहात थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुरा कारी में पानी भरने जैसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पानी को लेकर हुई एक छोटी सी कहासुनी से हुई थी। लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठियां निकल आईं और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।


पुलिस की कार्रवाई: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। देहात थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


"मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।" — पुलिस प्रशासन

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)