मंदसौर ,ललित शंकर धाकड़। मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैस एजेंसी को सील कर दिया है। गैस वितरण में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक मंदसौर में संचालित द्वारका गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर देने के आरोप लगे थे, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एजेंसी को सील कर दिया।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



