छतरपुर। मौजूदा वैश्विक और भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच रसोई गैस (LPG) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकना, उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल उपलब्ध कराना और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति को पैदा होने से पहले ही संभालना है।
संपर्क सूत्र
प्रशासन ने हर स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। यदि आपको गैस आपूर्ति में कोई समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
जिला स्तर पर जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे (मो. 9425031916) को प्रभारी बनाया गया है। वहीं विकासखंड स्तर पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों जिनमें बिजावर एवं राजनगर में जिमेन्द्र वर्मन 7999861624, नौगांव में ऋषि शर्मा 9755080701, बड़ामलहरा एवं बक्सवाहा में सुगंध जैन 9806336224, लवकुशनगर एवं गौरिहार में आशीष तोमर 7415569086 एवं छतरपुर में हरिओम वर्मा 9399268103 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कर्मचारियों में छतरपुर मुख्यालय में संदीप तिवारी 9685398936 एवं विकासखंडों में राजनगर में अरूण कुमार दुबे 9755757720, बिजावर में नीलेश रावत 9131556840, नौगांव में अजय कुमार रैकवार 9755724983, बड़ामलहरा में प्रशांत असाटी 7389798081, बक्सवाहा में अशोक कुशवाहा 7509980693, लवकुशनगर में 7415178437, गौरिहार में अजय चौरसिया 8821997799 एवं छतरपुर में सत्यम तिवारी 9589455304 की ड्यूटी लगाई गई है। जो स्थानीय स्तर पर गैस उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन के निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराने में सहयोग करें, उपभोक्ताओं को गैस उपलब्धता से संबंधित शासन के निर्देशों की जानकारी दें तथा यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका त्वरित निराकरण कर वास्तविक स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं।

