Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशग्रीस में प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 17 की मौत, दो को बचा लिया गया

ग्रीस में प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 17 की मौत, दो को बचा लिया गया

Post Media

File Photo

News Logo
PeptechTime
7 दिसंबर 2025, 12:57 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

एथेंस (ग्रीस)। ग्रीस में प्रवासियों की एक नाव के डूब जाने से 17 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कर्मचारियों के अनुसार दो लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने इसकी पुष्टि की है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस के समुद्री मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को इस नाव दुर्घटना की सबसे पहली जानकारी तुर्किये के मालवाहक जहाज से पता चली। यह जहाज क्रीट के दक्षिण-पश्चिमी तट से लगभग 30 नॉटिकल मील दूर था, जब कर्मचारियों ने लोगों से भरी एक आधी डूबी हुई नाव देखी।

कोस्ट गार्ड की शुरुआती घोषणा में कहा गया था कि 18 शव बरामद किए गए हैं। बाद में अधिकारियों को जीवित बचे दो लोगों ने बताया कि नाव में उन समेत कुछ 17 लोग थे। सनद रहे जून 2023 में दक्षिणी ग्रीस के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव एड्रियाना के डूबने से सैकड़ों लोग मारे गए थे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)