मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन संपन्न, राजेश मिश्रा बने पन्ना जिला अध्यक्ष

Advertisement
शाहनगर,प्रकाश तिवारी । स्थानीय लव कुश वाटिका में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिंगवासिया की अध्यक्षता एवं भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अशोक पटेरिया की उपस्थिति में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं जिला निर्वाचन आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला पदाधिकारी विनोद मिश्रा, विनोद तिवारी, महेंद्र तिवारी, जगदीश जड़िया सहित राज्य कर्मचारी संघ के सभी तहसील एवं विकासखंड स्तर के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत से हुई। इसके पश्चात "देश के हित में करेंगे, काम के लेंगे पूरे दाम" के उद्घोष के साथ जिला स्तरीय निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न की गई। निर्विरोध रूप से राजेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह धंधेरे को जिला सचिव एवं सुनील खरे को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन मंत्री के लिए शिवकुमार मिश्र का मनोनयन भी किया गया।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें कर्मचारी हित में सक्रिय कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सलीम खान, विमल यादव, शेषमणि द्विवेदी, रवि डिनायक, विजय मिश्रा, सुरेन्द्र वर्मा, प्रेमकिशोर शर्मा, ब्रज किशोर जड़िया, सत्यनारायण सिंह बुंदेला, चंद्रभान सिंह, हरगोविंद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सीता शरण सिंह लोध, दीपक सिंह, रणजीत सिंह कुशवाहा, श्रीमती रश्मि पाठक, जेपी लड़िया, अरुण कुमार पाठक, अखिलेश मिश्रा, रूपनारायण शुक्ला, राम लखन पांडे, अरुण तिवारी, गुलज़ारी चौधरी, रामकिशोर मिश्रा, शरण सिंह राजपूत, सुखदेव प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, राम रूप विश्वकर्मा, सौरभ कुमार जैन, आशीष विश्वकर्मा, नीरज कुमार, मुकेश कुमार पाठक, अनिल कुमार पटेल, शिव सागर कुंवर, राघवेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, उषा सोनकर, अनीता चौबे, कमलू दास शर्मा, देव प्रकाश विश्वकर्मा, शतानंद पाठक, सुनील पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर गर्ग द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन है। अध्यक्ष पद संभालने के पश्चात उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करना, पुरानी पेंशन बहाल करना तथा शिक्षक संवर्ग को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखना होगा।
