Monday, March 2, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदेवासवाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट में बदला मामला

वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट में बदला मामला

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 मार्च 2026, 11:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

देवास। जिले के सतवास में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मेहंदुल निवासी मनोज जाट 1 मार्च की रात कन्नौद से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवाजी चौराहे पर वाहन खड़ा करने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक फरियादी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए करीब 22 ग्राम की सोने की चेन तोड़ ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


घटना के विरोध में बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग सतवास थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं अतिक्रमण की समस्या को लेकर तहसीलदार को अलग से ज्ञापन देकर नारायण जिनिंग फैक्ट्री से शिवाजी चौराहा और बड़ोदा रोड तक मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)