Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरदोस्तों के बीच विवाद मारपीट में बदला, अवैध महुआ शराब का आरोप

दोस्तों के बीच विवाद मारपीट में बदला, अवैध महुआ शराब का आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 10:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,शिवाकांत मिश्रा। छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गांव में दोस्तों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि सभी पहले साथ बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया।




फरियादी पुष्पेंद्र रैकवार, निवासी पहाड़गांव, ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर प्रेमलाल कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा तथा राकेश कुशवाहा (पिता अच्छेलाल कुशवाहा) के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।


फरियादी ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब की पुड़ियां तैयार कर नवयुवकों को सस्ते दामों में पिलाई जा रही हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)