मंदसौर, ललितशंकर धाकड़ । मंदसौर में कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई के दौरान आज एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला, जब एक दलित किसान गले में हांडी और पीछे झाड़ू लटकाकर पहुंचा। किसान ने अपने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सरपंच प्रतिनिधि के परिवार द्वारा उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है, साथ ही उसे जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं और परिवार की महिलाओं का अपमान किया गया है। किसान का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन से उसे कोई ठोस न्याय नहीं मिला है। जनसुनवाई में पहुंचकर उसने अपनी आपबीती सुनाई और कलेक्टर से सख्त कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए किसान ने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर खींचने की कोशिश की और न्याय की उम्मीद जताई।
मध्य प्रदेश मंदसौरजनसुनवाई में दलित किसान का अनोखा विरोध, गले में हांडी और झाड़ू लटकाकर लगाया न्याय की गुहार
जनसुनवाई में दलित किसान का अनोखा विरोध, गले में हांडी और झाड़ू लटकाकर लगाया न्याय की गुहार

Saurabh Shukla
15 अगस्त 2026, 07:32 am IST
Saurabh Shukla15 अगस्त 2026, 07:32 am IST



