बीजिंग, 23 मई । चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन की राजधानी पेइचिंग में यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी का इंटरव्यू किया।इस मौके पर एनानी ने कहा कि चीन यूनेस्को के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। यूनेस्को और चीन के बीच सहयोग पहले से ही द्विपक्षीय दायरे से आगे निकल चुका है और 'वैश्विक दक्षिण' तक विस्तार किया गया। दोनों पक्ष शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना समेत यूनेस्को के सभी कार्यात्मक क्षेत्रों में सहयोग करते हैं।
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 12 मई को पेइचिंग में एनानी के साथ मुलाकात की। शी चिनफिंग ने दोहराया कि चीन सभ्यताओं के बीच बातचीत का मजबूती से समर्थन करता है और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान व आपसी सीख की वकालत करता है। एनानी ने कहा कि यह विचारधारा यूनेस्को के मिशन से बिलकुल मेल खाती है।
एनानी ने आगे कहा कि अब दुनिया में तरह तरह संकट फैल रहे हैं। विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ाने से मुठभेड़ की रोकथाम करना यूनेस्को का अत्यंत महत्वपूर्ण मिशन है। यूनेस्को का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। इसके बजाय यूनेस्को को निष्पक्ष और तटस्थ रवैये से समस्त मानवजाति की सेवा करनी होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

