Tuesday, March 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरचंदला पुलिस ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए की सख्त कार्रवाई

चंदला पुलिस ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए की सख्त कार्रवाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
3 मार्च 2026, 07:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

चंदला, जीतेन्द्र तिवारी। होली के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से चंदला पुलिस ने आज सुबह से ही नगर में सक्रिय पेट्रोलिंग शुरू कर दी। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराज्य बस स्टैंड पहुंची, जहां खड़े तमाम ई-रिक्शा चालकों से दस्तावेजों की जांच की गई।


जिन चालकों के दस्तावेज पूरे और सही पाए गए, उन्हें पुलिस ने ओवरलोडिंग न करने तथा ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं, जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या गलत पाए गए, उन सभी ई-रिक्शाओं को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है।


इसके अलावा बस स्टैंड के मुख्य गेट पर कुछ फल विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी संचालकों ने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा था, जिसे चंदला पुलिस ने तत्काल प्रभाव से हटवा दिया और क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।


पुलिस का यह अभियान त्योहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए उठाया गया कदम है, जिससे आमजन को सुगम आवागमन मिल सके। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि होली का उत्सव बिना किसी व्यवधान के मनाया जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)