छतरपुर,सोनू विश्वकर्मा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे अभियान के तहत छतरपुर जिले में भी किसानों के स्वागत का आयोजन किया गया। उपार्जन केंद्रों पर गेहूं तुलाई के लिए पहुंच रहे किसान भाइयों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


इसी क्रम में चंदला विधानसभा के बरहा सेवा सहकारी समिति केंद्र का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बॉबीराजा गठेवरा ने विधिवत उद्घाटन कर किसानों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गढ़ीमलहरा और महाराजपुर क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का भी शुभारंभ किया गया। मंडी प्रांगण गढ़ी मलहरा, सटई रोड स्थित सेवा सहकारी समिति बगौता सहित कृषि उपज मंडी छतरपुर में भी उद्घाटन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में खाद्य अधिकारी सीताराम कोठारे, वेयर हाउस प्रबंधक रामअवतार मिश्रा, समिति प्रबंधक, सहकारी बैंक अध्यक्ष करूणेन्द्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री प्रदोष यादव, दिनेश यदुवंशी, अनुज पाठक, बारीगढ़ मंडल अध्यक्ष रविन्द्र गोस्वामी, चंदला मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी, सरवई मण्डल अध्यक्ष आनंद यादव, छतरपुर महेबा अध्यक्ष मुकेश टुरया, सुल्लेरे, अशोक गोस्वामी, परमानंद पटेल, चेतन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।