Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में दामोदर यादव की सभा से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

छतरपुर में दामोदर यादव की सभा से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 05:14 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। दामोदर यादव की प्रस्तावित सभा से ठीक पहले छतरपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने परशुराम सेना के सागर संभाग अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष रोहित सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया है। यह कार्रवाई शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विरोध प्रदर्शन या अव्यवस्था को रोकने के लिए एहतियाती तौर पर की गई है।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूर्वानुमान के आधार पर यह फैसला लिया, क्योंकि परशुराम सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों की ओर से दामोदर यादव के छतरपुर आने और सभा करने के खिलाफ पहले से विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा चुके थे। शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि सभा के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटित हो।


वहीं, नजरबंद किए गए परशुराम सेना के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का घोर हनन करार दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस आधार के उन्हें उनके घरों में ही कैद कर दिया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शहर में स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और सियासी हलचल तेज हो गई है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)