Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशअनूपपुर बैंक खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

बैंक खातों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 10:08 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अनूपपुर,दिवाकर । अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने बैंक खातों के लेन–देन का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक दीपक केवट, पिता गनपत केवट, निवासी ग्राम पडोर, लतार थाना भालूमाड़ा ने थाना कोतमा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे पासबुक और एटीएम कार्ड ले लिए गए, कमीशन की मांग की गई और बाद में उनके बैंक खाते का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई।


शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पांच आरोपियों — शैलेन्द्र पांडेय (निवासी बदरा), बादल सोनी, विजय कश्यप, टिंकल जिवनानी और आशीष सोनी (निवासी कोतमा) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने बादल सोनी (पिता सुधीर सोनी), टिंकल जिवनानी और आशीष सोनी—तीनों निवासी कोतमा—को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उनके कब्जे से 19 एटीएम कार्ड (सभी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के), 3 मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए। सभी खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बताए गए हैं।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राम बिजौड़ी स्थित एक कियोस्क सेंटर के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते खुलवाए जाते थे। वहां से खाताधारकों के दस्तावेज, एटीएम कार्ड और पासबुक एकत्र कर लिए जाते थे तथा मोबाइल सिम अलग से इश्यू कराकर इन दस्तावेजों का उपयोग अवैध पैसों के लेन–देन और धोखाधड़ी में किया जाता था।


पुलिस ने बताया कि इस मामले में बैंक कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)