बैतूल। बैतूल से एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा नेता हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल (34) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी दी। का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब 12:00 बजे जान चली गई। उनके असमय निधन से बैतूल जिले समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके बाद अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में किया जाएगा।


अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे। सुरभि खंडेलवाल के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है।


जिले के कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने खंडेलवाल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं बैतूल गंज स्थित निवास पर अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं और मोक्ष धाम में भी अंतिम संस्कार को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरभि खंडेलवाल के असमय निधन से पूरे बैतूल जिले में शोक का माहौल है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।