गुनौर,जीतेन्द्र रजक। क्षेत्र के सुंगरहा मोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पंप संचालक द्वारा डीजल देने के साथ जबरन ‘ऑल’ (इंजन ऑयल) लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि ग्राहक ऑल लेने से मना करते हैं, तो उन्हें डीजल देने से इनकार कर दिया जाता है।
इतना ही नहीं, पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों को भी राहत नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि पंप पर पेट्रोल की बिक्री को मात्र 200 रुपये तक सीमित कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
इस मनमानी से परेशान लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है और पंप संचालक अपनी मनमर्जी चला रहा है। कई लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है।
जांच की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने। अगर समय रहते इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में बड़ा विरोध प्रदर्शन भी हो सकता

